Noida Sector: 82 Pocket-7 में बड़े सुधार कार्यों का आगाज, पार्क और फुटपाथ होंगे नए स्वरूप में

Noida Sector 82 Pocket-7 में बड़े सुधार कार्यों का आगाज, पार्क और फुटपाथ होंगे नए स्वरूप में

नोएडा। सेक्टर 82 स्थित पॉकेट-7 की तस्वीर जल्द ही पूरी तरह बदलने वाली है। नोएडा प्राधिकरण ने इस पॉकेट में बड़े सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं, जिनके तहत 80 नई बेंचें लगाई जाएंगी, पार्कों की हालत सुधारी जाएगी और पॉकेट में बने हट का नया पेंट किया जाएगा। सेक्टर 82 पॉकेट-7 के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनके सोलंकी ने बताया कि काम पहले ही शुरू हो चुका है और अब तक 32 सीटें आ चुकी हैं, जिनमें से कई जगहों पर लग चुकी हैं।

इसके साथ ही क्षेत्र में पेड़ों की छटाई की जाएगी और फुटपाथ में लगे टूट चुके पत्थरों को बदल दिया जाएगा। पॉकेट में मौजूद दोनों हटों का पुनर्निमाण भी किया जाएगा, जिससे यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा ओपन जिम की उखड़ी फर्श को हटाकर नई और मजबूत फर्श तैयार की जाएगी, जिससे लोगों के व्यायाम का अनुभव और सुरक्षित होगा।

स्थानीय निवासी बीते कई महीनों से इन समस्याओं से परेशान थे। पार्कों की बदहाल स्थिति के कारण लोग अब पार्कों का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। अमर उजाला ने भी इन मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिससे प्राधिकरण ने सुधार कार्य शुरू किए। इन सुधारों के बाद सेक्टर 82 पॉकेट-7 के निवासी अब बेहतर और आकर्षक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img