Greater Noida: सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष समेत कई पर केस दर्ज, गलगोटिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

Greater Noida: सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष समेत कई पर केस दर्ज, गलगोटिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित Galgotias University के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के मामले में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने रविवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर, प्रशांत भाटी, प्रिंस भाटी और अक्षय चौधरी को नामजद आरोपी बनाया गया है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एन.के. गौर ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि 19 फरवरी को इन लोगों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया, जिससे उस दिन आयोजित परीक्षाओं की व्यवस्था प्रभावित हुई।

रजिस्ट्रार की तहरीर में कहा गया है कि प्रदर्शन के कारण करीब 40 हजार छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों के प्रवेश और आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना। प्रशासन का दावा है कि प्रदर्शन के चलते परीक्षा संचालन में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 28 फरवरी को भी संबंधित कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। बताया गया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई, हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या शैक्षणिक संस्थानों की कार्यप्रणाली बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, इस कार्रवाई के बाद छात्र राजनीति और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच बढ़े तनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img