Nitin Nagar murder case: चाकू से गला काटने वाले आरोपी को अस्पताल से मिली छुट्टी, जेल भेजा गया

Nitin Nagar murder case: चाकू से गला काटने वाले आरोपी को अस्पताल से मिली छुट्टी, जेल भेजा गया

नोएडा। लुक्सर गांव में पानी प्लांट और ई-रिक्शा एजेंसी संचालक नितिन नागर की हत्या मामले में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया। आरोपी ने कारोबारी की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी, लेकिन पुलिस ने इसकी साजिश और झूठ पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, जीते ने नितिन पर चाकू से कई वार किए और उसके बाद साजिश के तहत मृतक के घर से लगभग 150 मीटर दूर सह-आरोपी नितिन नागर पुत्र अतर सिंह के घर गया। आरोपी ओमेगा-1 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती था।

जांच में सामने आया कि वारदात से एक दिन पहले नितिन नागर आरोपी के भतीजे के यहां कुआं पूजन में मौजूद था और वहां माफी भी मांगी थी। आरोप है कि आरोपी ने करीब 30 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश रची थी और कई महीने से घर के बाहर रेकी कर रहा था। घटना के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img