Noida Exports: सरकार सहयोग दे तो 2 लाख रोजगार सृजित करने को तैयार निर्यातक
नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चैंबर ऑफ एक्सपोर्ट्स की वार्षिक आम सभा में निर्यातकों ने कहा कि पिछले साल प्रदेश सरकार को 1300 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन अभी तक उस पर कोई फैसला नहीं आया। निर्यातकों का मानना है कि सरकार अगर सहयोग और सुविधाएं देती है, तो 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से दो लाख से अधिक रोजगार पैदा किए जा सकते हैं।
महासचिव ने बताया कि इंवेस्ट यूपी मीट में 100 एकड़ जमीन की मांग की गई थी। अगर गौतमबुद्ध नगर में जमीन उपलब्ध नहीं है, तो बुलंदशहर में लेने को तैयार थे, लेकिन वहां जमीन बड़ी कंपनियों को दे दी गई। अध्यक्ष शुभम किरोड़ीमल अग्रवाल ने कहा कि 500 एकड़ जमीन मिलने पर वे ग्रेटर नोएडा को वैश्विक निर्यातक केंद्र बनाने के लिए निवेश जुटा सकते हैं।
बैठक में अमेरिकी टैरिफ और उसकी चुनौती पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ भारतीय निर्यातकों को प्रभावित नहीं करेगा। निर्यातक इसे निवेश, विस्तार और क्षमता निर्माण के जरिए संभालेंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार रहे।
