Noida Murder: नोएडा में नाले में धक्का देकर युवक की हत्या, 1500 रुपये के विवाद में हुई दिल दहला देने वाली वारदात

Noida Murder: नोएडा में नाले में धक्का देकर युवक की हत्या, 1500 रुपये के विवाद में हुई दिल दहला देने वाली वारदात

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-64 थाना फेस-3 क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 35 वर्षीय राहुल की नाले में धक्का देकर हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी रवीन्द्र दोनों फुटपाथ पर रहते और सोते थे। पुलिस के मुताबिक यह विवाद 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ। आरोपी रवीन्द्र ने छोटी सी बहस के दौरान गुस्से में आकर राहुल को नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी रवीन्द्र फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोप है कि दोनों युवक लंबे समय से फुटपाथ पर रह रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में अक्सर व्यक्तिगत विवाद और आर्थिक लेन-देन ही बड़ी हिंसा का कारण बन जाते हैं।

डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में विवाद उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस की मदद ली जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img