Delhi Shooting Incident: पूर्वी दिल्ली में पुरानी रंजिश में देर रात हवाई फायरिंग, सीसीटीवी में कैद वारदात

Delhi Shooting Incident: पूर्वी दिल्ली में पुरानी रंजिश में देर रात हवाई फायरिंग, सीसीटीवी में कैद वारदात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के थाना फर्श बाजार इलाके में मंगलवार देर रात एक भयावह घटना घटी। यहां बाइक और स्कूटी सवार पांच बदमाशों ने दो घरों के बाहर हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में दबिश जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना ओल्ड तेजाब मिल के पास हुई। मोहम्मद अकरम और 29 वर्षीय तालिब पुत्र इकराम के घर के बाहर रात करीब 1:30 बजे पांच बदमाश पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो हमलावर मोटरसाइकिल पर और तीन स्कूटी पर सवार थे। घर के सामने रुकते ही दो बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और एक-एक राउंड फायर किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है। कुछ समय पहले बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर समाप्त कराया था। अब अनुमान है कि इसी विवाद के चलते बदमाशों ने बदला लेने के उद्देश्य से यह वारदात अंजाम दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद हुए। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनमें पांचों हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों के नंबर और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को रात करीब 1:30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, अवैध हथियार के इस्तेमाल और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img