Anganwadi Ration Scandal: फरीदाबाद एनआईटी सेक्टर-22 में आंगनबाड़ी पर खराब राशन बांटने के आरोप

Anganwadi Ration Scandal: फरीदाबाद एनआईटी सेक्टर-22 में आंगनबाड़ी पर खराब राशन बांटने के आरोप

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में एनआईटी सेक्टर-22 में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खराब और एक्सपायरी डेट की मूंगफली देने का आरोप सामने आया है। बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए संचालित ये केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत काम करते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी में वितरित मूंगफली में कीड़े पाए जा रहे हैं और एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ रहा है और परिजनों को राशन कूड़ेदान में फेंकना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलते और अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण नहीं करते। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाए तो स्थिति साफ हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई और पोषण दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी मंजू श्योराण ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिली है और जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच में अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा जो भी कमियां हैं उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img