Noida Police Transfers: नोएडा पुलिस में बड़े फेरबदल: साद मियां खान बने डीसीपी, डॉक्टर प्रवीन रंजन ग्रेटर नोएडा जोन में

Noida Police Transfers: नोएडा पुलिस में बड़े फेरबदल: साद मियां खान बने डीसीपी, डॉक्टर प्रवीन रंजन ग्रेटर नोएडा जोन में
नोएडा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। ग्रेटर नोएडा जोन के पुलिस उपायुक्त साद मियां खान को नोएडा जोन का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर प्रवीन रंजन को ग्रेटर नोएडा जोन का डीसीपी बनाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नोएडा जोन के पूर्व डीसीपी यमुना प्रसाद का प्रमोशन हो चुका था। उन्हें डीआईजी रैंक पर प्रमोट करते हुए प्रशिक्षण केंद्र में तैनात किया गया। बुधवार की शाम उन्हें रिलीव किया गया और बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ने साद मियां खान और डॉक्टर प्रवीन रंजन की नई नियुक्ति की घोषणा की।
सूत्रों के अनुसार जल्द ही कुछ सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए जाने की संभावना है।
