Noida suicide: नोएडा में व्यापारी ने 12वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड

Noida suicide: नोएडा में व्यापारी ने 12वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड
नोएडा। सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी से गुरुवार दोपहर एक किराना व्यापारी ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों ने लिखित शिकायत भी दर्ज नहीं कराई।
मृतक की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी नरेंद्र शर्मा (42) के रूप में हुई है। वह किराना व्यवसाय से जुड़े थे और पत्नी तथा बेटी के साथ कैथल में रह रहे थे। बुधवार को वह सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में अपने भाई और पिता के घर आए थे। काफी दिनों से लिवर संबंधी समस्या से परेशान थे और बेहतर उपचार के लिए नोएडा आए थे।
गुरुवार दोपहर नरेंद्र ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। परिजन उन्हें तुरंत सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परिजनों से पूछताछ के बाद आशंका है कि गंभीर बीमारी के कारण नरेंद्र ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ
