Delhi Murder: समयपुर बादली में महिला और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, आरोपी फरार

Delhi Murder: समयपुर बादली में महिला और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, आरोपी फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके के चंदन पार्क स्थित एक घर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों समेत चार लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अनीता (30) और उनकी तीन बेटियों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 3, 4 और 5 साल थी। पुलिस को शक है कि इस वारदात को अनीता के पति मुनचुन केवट ने अंजाम दिया है, जो इस समय फरार है।

DCP हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि सुबह 8 बजे चंदन पार्क इलाके से PCR कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें एक रूम में शव मिलने की सूचना थी। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि अनीता और उनकी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल, पति फरार है और उसे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। घटना की जांच के लिए केस धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार अनीता के पति मंडी में सब्जी विक्रेता थे और उन्हें पिछले कुछ समय से घरेलू विवादों की वजह से संदिग्ध माना जा रहा था। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img