Noida Cyber Crime: इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी अमन कुमार गिरफ्तार

Noida Cyber Crime: इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी अमन कुमार गिरफ्तार

नोएडा: साइबर ठगी के एक मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 27 वर्षीय अमन कुमार फिरोजाबाद का रहने वाला है और वह लोगों को इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, नगदी और बैंक स्टेटमेंट बरामद किए गए हैं।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि 23 फरवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। तकनीकी जांच और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि अमन कुमार फोन कर लोगों को उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देता था और प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्ज के नाम पर रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कुल दो शिकायतें दर्ज हैं। आरोप है कि उसके बैंक खातों में करीब 2.88 लाख रुपये की ठगी हुई है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 10 हजार रुपये नकद और तीन बैंक खातों के स्टेटमेंट बरामद किए गए।

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर यदि कोई अज्ञात व्यक्ति पैसे मांगता है तो सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img