Drug Smuggling Crackdown: Eskuf Cough Syrup तस्करी से अर्जित 2 करोड़ की संपत्ति सीज

Drug Smuggling Crackdown: Eskuf Cough Syrup तस्करी से अर्जित 2 करोड़ की संपत्ति सीज

रिपोर्ट: अजीत कुमार

गाजियाबाद में नशीली कफ सिरप की कालाबाजारी और तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति सीज कर दी है। इस कार्रवाई में अपराध शाखा/स्वाट टीम और नन्दग्राम थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चार ट्रकों से चूने के बोरों के बीच छिपाकर रखी गई 1150 पेटियों में कुल 15,73,500 शीशियां कोडीन युक्त Eskuf Cough Syrup और Phensedyl Cough Syrup बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक क्रेटा कार (UP 14 FB 2244), 20 लाख रुपये नकद, 2 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, मुहर और Tapentadol Extended Release Tablets की 19 स्ट्रिप भी बरामद की गई हैं।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सौरव त्यागी एनसीआर क्षेत्र में इस कफ सिरप को एकत्रित कर विभिन्न राज्यों में तस्करी करता था। वह आर.एस. फार्मा नामक फर्म के जरिए अवैध कारोबार चला रहा था। पुलिस की आर्थिक जांच में खुलासा हुआ कि पिछले पांच वर्षों में सौरव त्यागी और उसकी पत्नी मोहिनी त्यागी की घोषित आय लगभग 59 लाख 78 हजार रुपये थी, जबकि इसी अवधि में उन्होंने 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की।

तफ्तीश में यह भी पाया गया कि तस्करी से अर्जित धन से आरोपियों ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद के शक्ति खंड-II स्थित एरोस मार्केट प्लेस और कृष्णा अपरा डी-मॉल, न्याय खंड में दुकानें खरीदीं। इसके अतिरिक्त चार लग्जरी कारें—ह्युंडई ग्रैंड, ह्युंडई क्रेटा और दो मारुति वैगन आर—भी खरीदी गईं। इन सभी संपत्तियों को अवैध कमाई से अर्जित मानते हुए पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा था और इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img