Car Accident Delhi: शकरपुर में तेज रफ्तार KIA कार ने 5 लोगों को कुचला, तीन घायल

Car Accident Delhi: शकरपुर में तेज रफ्तार KIA कार ने 5 लोगों को कुचला, तीन घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में आज शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। मदर डेयरी रोड पर सड़क किनारे खड़े रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और ग्राहकों को एक अनियंत्रित KIA कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटरी पर फल की दुकानें लगी थीं और कुछ ग्राहक खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई किआ सेल्टोस अचानक बेकाबू हो गई और सीधे लोगों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग दूर जा गिरे।

पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब 7:50 बजे की है। 67 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा, निवासी आई.पी. एक्सटेंशन, चावड़ी बाजार से घर लौट रहे थे। बाबा पैलेस के पास फल खरीदने के बाद जैसे ही आगे बढ़े, वाहन की रफ्तार अचानक तेज हो गई और वह नियंत्रण खो बैठे। कार ने 4–5 लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत कुंडल लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। घायलों की विस्तृत पहचान की जा रही है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img