Noida Water Crisis: अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 निवासियों ने 8 घंटे में जल समस्या का समाधान मांगा

Noida Water Crisis: अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 निवासियों ने 8 घंटे में जल समस्या का समाधान मांगा

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में छह महीनों से जारी पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। सोसाइटी में करोड़ों रुपये के जल बकाया और नियमित मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि निवासियों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच टैंकरों पर लगभग 11.33 लाख रुपये खर्च किए गए।

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और जल बोर्ड के बीच संभावित मिलीभगत की आशंका है। विभागीय नोटिस के अनुसार अब तक करीब 19.4 लाख रुपये विलंब शुल्क और ब्याज के रूप में जुड़ चुके हैं। सोसाइटी में कुल 950 कनेक्शन हैं, जिनमें से 450 कनेक्शन अभी तक नहीं लिए गए। बिल्डर का दावा है कि सिर्फ 100 कनेक्शन के पैसे आए हैं, जबकि बाकी के नहीं मिलने के कारण कनेक्शन देने में दिक्कत है।

निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, नोएडा जल बोर्ड और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर 8 घंटे के भीतर विस्तृत कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित शुल्क देने के बावजूद बकाया बढ़ता जा रहा है और मूलभूत सुविधा पाने के लिए उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। इस मामले में कई बार विभाग ने नोटिस जारी किए हैं और बिल्डर को जनसुनवाई में बुलाया गया। सीनियर मैनेजर नोएडा जल निगम अशोक कुमार अरोड़ा ने कहा कि डीएम के माध्यम से बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोसाइटी में जल संकट केवल अव्यवस्था नहीं बल्कि गंभीर प्रशासनिक और वित्तीय लापरवाही का परिणाम है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो निवासियों के बीच प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई की संभावना भी बढ़ सकती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img