Greater Noida West Ganga Jal: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द शुरू होगी गंगाजल आपूर्ति

Greater Noida West Ganga Jal: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द शुरू होगी गंगाजल आपूर्ति
Greater Noida वेस्ट में इस माह के अंत तक गंगाजल की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्य पाइपलाइन के सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है। सर्वे के दौरान तीन स्थानों पर लीकेज की समस्या सामने आई है, जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
शुरुआत में भूजल के साथ 40–50 प्रतिशत गंगाजल मिलाकर सप्लाई की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य भूजल स्तर को बचाना और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
इन सेक्टरों में पहले से हो रही आपूर्ति
Greater Noida ईस्ट के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, सिग्मा और स्वर्णनगरी समेत अधिकांश सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति पहले से की जा रही है। यहां भी फिलहाल भूजल के साथ मिलाकर पानी दिया जा रहा है। बचे हुए सेक्टरों में एक सप्ताह के भीतर गंगाजल पहुंचाने की योजना है।
वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा के अनुसार, चार मूर्ति/गौड़ चौक तक गंगाजल पहुंच चुका है। मुख्य लाइन में आई लीकेज ठीक होते ही अगले सप्ताह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टरों में आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
270 एमएलडी पेयजल आपूर्ति
वर्तमान में ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट मिलाकर करीब 270 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिसमें 60–70 एमएलडी गंगाजल शामिल है। भविष्य में गंगाजल की मात्रा बढ़ाकर शत-प्रतिशत गंगाजल आपूर्ति करने की योजना है।
प्राधिकरण का मानना है कि इस पहल से न केवल भूजल संरक्षण होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को बेहतर गुणवत्ता का पेयजल भी मिल सकेगा।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





