Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में टेंपो पलटने से युवक की मौत, दोस्त घायल, चालक पर लापरवाही का मुकदमा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में टेंपो पलटने से युवक की मौत, दोस्त घायल, चालक पर लापरवाही का मुकदमा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मृतक युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर, गाजियाबाद निवासी कृष्णा रानी ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को उनका बेटा राहुल अपने दोस्त विनोद के साथ टेंपो में सवार होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। टेंपो जैसे ही बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ी गोल चक्कर के पास पहुंचा, तभी चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया।

हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं राहुल का दोस्त विनोद भी हादसे में घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद मृतक की मां कृष्णा रानी ने टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img