LHMC Robotic Surgery: LHMC में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, मरीजों को मिलेगा निशुल्क इलाज

LHMC Robotic Surgery: LHMC में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, मरीजों को मिलेगा निशुल्क इलाज

नई दिल्ली, 30 जनवरी: देश में रोबोटिक सर्जरी की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) में अत्याधुनिक रोबोट प्लेटफॉर्म स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत अस्पताल में सर्जरी के लिए आने वाले मरीज अब रोबोटिक सर्जरी की सुविधा निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। फंड भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही इसे अस्पताल के नए भवन में स्थापित किया जाएगा।

जनरल सर्जरी विभाग के निदेशक प्रोफेसर मनोज एंडलेय ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी एडवांस मिनिमली इनवेसिव तकनीक है, जिसमें सर्जन रोबोटिक भुजाओं और थ्रीडी हाई-डेफिनिशन कैमरा सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। इन रोबोटिक उपकरणों की इंसानी कलाई से भी अधिक घूमने की क्षमता होती है, जिससे संकरी जगहों पर भी बेहद सटीक ऑपरेशन संभव होता है। सर्जरी के दौरान पूरा नियंत्रण सर्जन के पास होता है।

प्रो. मनोज ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से सर्जन को ऑपरेशन साइट की थ्रीडी इमेज दिखाई देती है, जिससे हाई-प्रिसिजन टूल्स के माध्यम से सटीक ऑपरेशन संभव होता है। यह पारंपरिक सर्जरी की तुलना में कम दर्दनाक होती है, रक्तस्राव कम होता है और मरीज जल्दी रिकवर करता है। छोटे चीरों के कारण संक्रमण का खतरा भी न्यूनतम रहता है। यह तकनीक कैंसर, गाइनेकोलॉजी, यूरोलॉजी जैसे प्रोस्टेट और हृदय संबंधी जटिल ऑपरेशनों के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है।

एलएचएमसी के सर्जन इस तकनीक में पहले से पारंगत हैं, लेकिन रोबोट की मदद से सर्जरी करने के लिए एम्स दिल्ली के रोबोटिक सर्जनों द्वारा 15-20 दिन के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के छह महीने के भीतर जनता को रोबोटिक सर्जरी की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सर्जरी का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

इस पहल से LHMC के मरीजों को अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधा मिलने के साथ ही देश में रोबोटिक सर्जरी की पहुंच और बढ़ेगी, जिससे जटिल ऑपरेशन सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img