Noida Student Suicide: ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र आत्महत्या मामला: दो वार्डन गिरफ्तार, कुल चार आरोपी हिरासत में

Noida Student Suicide: ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र आत्महत्या मामला: दो वार्डन गिरफ्तार, कुल चार आरोपी हिरासत में

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी की आत्महत्या के मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सुधांशु उर्फ शेखर (निवासी बक्सर, बिहार) और रोहित भाटी (निवासी कैमराला, दादरी) को आईआईएमटी तिराहा से गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी उस हॉस्टल के वार्डन थे, जहां 23/24 जनवरी की रात बीटेक छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस जांच के अनुसार, उदित सोनी उस रात दोस्तों के साथ शराब पीकर हॉस्टल लौटा था। इसके बाद वार्डन और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर उससे अवैध वसूली की और मारपीट की। इस घटना से उदित काफी परेशान हुआ और अपने कमरे में जाकर चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

उदित सोनी के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल सुरक्षा और छात्र सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img