Greater Noida: ग्रेनो प्राधिकरण में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, एसीईओ बोले- अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का बोध जरूरी

Greater Noida: ग्रेनो प्राधिकरण में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, एसीईओ बोले- अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का बोध जरूरी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

“अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का बोध जरूरी” यह उद्गार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कहे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत की एकता के लिए संविधान की शपथ ली। सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ और प्राधिकरण के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत की एकता के लिए संविधान की शपथ ली। केंद्रीय विद्यालय ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने श्री गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद “सौभाग्य है कि इस पुण्य पावन धरा पर हमने जन्म लिया…”, “सुजलाम सुफलाम…”, “माई तेरी चुनरिया लहराई…” जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने “हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं…”, “भारत हमको जान से प्यारा है…” आदि देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। इन छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की कला और सांस्कृतिक विरासत को गीत और नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया। सावित्रीबाई फूले की छात्रा अन्वेशा ने कविता के माध्यम से आजादी के असली मायने समझाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने छात्रों को राष्ट्रध्वज तिरंगे के बारे में विस्तृत जानकारी दी और अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को देश और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराएं। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, सुनियोजित और सुदृढ़ व अनूठा शहर बनाने के लिए प्राधिकरण कर्मियों को दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की सीख दी। उन्होंने सीईओ एनजी रवि कुमार के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा में चल रही विकास परियोजनाओं का भी खाका प्रस्तुत किया। दोनों एसीईओ ने कर्ज तले दबे प्राधिकरण को उबारने का श्रेय सीईओ एनजी रवि कुमार को दिया।

कार्यक्रम को ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, पीजीएम संदीप चंद्रा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img