Noida Republic Day: नोएडा प्राधिकरण और पुलिस लाइन में हुआ भव्य ध्वजारोहण

Noida Republic Day: नोएडा प्राधिकरण और पुलिस लाइन में हुआ भव्य ध्वजारोहण

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण और पुलिस लाइन में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने इंदिरा गांधी कला केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, जिसमें नोएडा प्राधिकरण पुलिस ने सम्मानपूर्वक सलामी दी। कार्यक्रम में देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की झलक साफ नजर आई।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल और वंदना त्रिपाठी ने प्राधिकरण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश और लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्राधिकरण के सभी एसीईओ, ओएसडी, डीजीएम, वरिष्ठ प्रबंधक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नोएडा के विकास और नागरिक हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण की हर नीति का उद्देश्य जनता का हित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नोएडा को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर पूरी तैयारी और प्रतिबद्धता जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि स्वच्छता, व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

सीईओ ने नोएडा के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाला इन्फ्रास्ट्रक्चर ही नोएडा को एक बेहतर ही नहीं, बल्कि देश की बेस्ट सिटी के रूप में स्थापित कर सकता है। उनका कहना था कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू हों, ताकि आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि प्रशासन और कर्मचारी मिलकर काम करें तो नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान मिल सकती है। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने न सिर्फ देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, बल्कि विकास और जवाबदेही के प्रति प्रशासनिक संकल्प को भी दोहराया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img