Noida Protest: ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी में बिल्डर–प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रीन बेल्ट कब्जे और मेंटेनेंस में गड़बड़ी के गंभीर आरोप

Noida Protest: ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी में बिल्डर–प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रीन बेल्ट कब्जे और मेंटेनेंस में गड़बड़ी के गंभीर आरोप

नोएडा। सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी में रविवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में निवासियों ने बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और प्राधिकरण की मिलीभगत से न केवल उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, बल्कि ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा कर नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई है।

निवासियों का कहना है कि वर्ष 2016 में फ्लैटों का कब्जा मिलने के बावजूद आज तक सोसायटी में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो सकीं। निर्माण गुणवत्ता, संरचनात्मक सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी गंभीर समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन बिल्डर और प्राधिकरण से की गई शिकायतों का कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में लोग सोसायटी परिसर में एकत्र हुए, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक सोसायटी की मेंटेनेंस बिल्डर के पास ही है और कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) के नाम पर लगातार भारी रकम वसूली जा रही है। इसके बावजूद सीएएम शुल्क का कोई पारदर्शी लेखा-जोखा न तो एओए और न ही निवासियों के साथ साझा किया गया है। निवासियों का आरोप है कि सीएएम की राशि का सही उपयोग नहीं होने के कारण सोसायटी की हालत दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है।

निवासियों ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए बताया कि बीते महीने सोसायटी की दो लोड-बेयरिंग कॉलम से अचानक कंक्रीट हटाकर दोबारा सरिया डालकर कंक्रीट किया गया। इस दौरान जब बिल्डर से सवाल किए

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img