हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी लोकसभा सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘अपने ज्ञान, कर्म और साधना से माँ भारती की सेवा में खुद को समर्पित करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एक बार पुनः महादेव की नगरी वाराणसी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए हैं।
मोदी जी के रूप में देश को यशस्वी नेतृत्व मिलना हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा पहली सूची में देश की 195 सीटों के लिए घोषित सभी भाजपा उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।’


