Noida Fire Department Negligence: नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद फायर डिपार्टमेंट की लापरवाही की खुली पोल

Noida Fire Department Negligence: नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद फायर डिपार्टमेंट की लापरवाही की खुली पोल

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में सेक्टर-150 में हुए हादसे ने शहर की आपातकालीन सेवाओं की पोल खोल दी। इस हादसे में इंजीनियर युवराज की मौत हुई और फायर विभाग की घोर लापरवाही सामने आई। जांच में नोएडा के CFO प्रदीप कुमार चौबे और FSO नॉलेज पार्क विनोद कुमार पांडे की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। सूचना मिलने के कई घंटे बाद ही फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, और जब तक पहुंचे, तब तक दमकल विभाग के कर्मचारी केवल मूक दर्शक बने रहे। इस लापरवाही ने इंजीनियर युवराज की जान ले ली। CFO प्रदीप कुमार चौबे पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हैं जबकि FSO विनोद कुमार पांडे नॉलेज पार्क में अटैच हैं।

इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि CFO और FSO सहित लापरवाह अधिकारियों पर कब कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में लापरवाही से हुई मौत पर सख्त रुख अपनाया है। SIT जांच के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। मृतक इंजीनियर की गाड़ी को निकालने के लिए अब NDRF की टीम और पुलिस अधिकारी पानी में उतरकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। इस घटना ने शहर में आपातकालीन सेवाओं की प्रभावशीलता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img