उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में महादेव मंदिर में शाल चोरी का वीडियो वायरल, दो महिलाओं की हरकत CCTV में कैद

Hapur News : हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर स्थित नक्का कुआं मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर में चोरी की एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो महिलाओं की करतूत रिकॉर्ड हो गई। यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि मामला करीब पांच दिन पुराना है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि साड़ी पहने एक महिला पहले मंदिर के अंदर प्रवेश करती है और श्रद्धा दिखाते हुए दिया जलाती है। कुछ ही देर बाद सलवार सूट पहने दूसरी महिला मंदिर में आती है और भगवान की मूर्ति पर चढ़ाई गई शाल को उतारकर अपने साथ ले जाती है। दोनों महिलाओं की यह हरकत कैमरे में साफ कैद हो गई।

मंदिर के मुख्य महंत बाह्र गिरी महाराज ने बताया कि सर्दी के मौसम में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को अलग-अलग रंगों की शाल और वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि करीब पांच दिन पहले भी एक महिला राधा-कृष्ण की मूर्ति पर चढ़ाई गई शाल को उतारकर ले गई थी, जबकि दो दिन पहले दो अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह की चोरी को अंजाम दिया। दोनों ही घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ है।

वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button