Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Unity March Shahdara: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर शाहदरा में हजारों लोगों ने निकाला यूनिटी मार्च

Unity March Shahdara: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर शाहदरा में हजारों लोगों ने निकाला यूनिटी मार्च

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर जिला नवीन शाहदरा में आज एक भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संस्थाएँ, एनसीसी कैडेट्स और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व और जिला प्रशासन के सहयोग से निकाला गया यह मार्च बीजेपी जिला नवीन शाहदरा कार्यालय, ज्योति नगर से शुरू होकर दुर्गापुरी चौक, नाथू कॉलोनी चौक, मंडोली रोड मार्केट होते हुए रोहतास नगर और पानी की टंकी शाहदरा तक पहुंचा। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और एकता के संदेश ने माहौल को उत्साह से भर दिया।

इस विशेष अवसर पर शाहदरा डीएम शैलेंद्र सिंह परिहार, दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार, विधायक जितेंद्र महाजन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुमारी रिंकू, शाहदरा ज़ोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, निगम पार्षद वीर सिंह पवार, रीना महेश्वरी, शिमला देवी, पूर्व पार्षद सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। विशाल जनसमूह ने सरदार पटेल की एकता की भावना को जीवंत करते हुए राष्ट्रहित का संदेश दिया।

सांसद मनोज तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “वैचारिक आतंकवाद से लड़ने के लिए यूनिटी मार्च अत्यंत उपयोगी है।” उन्होंने सरदार पटेल की भूमिका को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त होने के बाद रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण करने में पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि कुछ लालची नेताओं ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए देश को दो हिस्सों में बाँट दिया और कश्मीर को दशकों तक पीड़ा झेलनी पड़ी। मनोज तिवारी ने कहा कि यदि कश्मीर का विलय कार्य सरदार पटेल को दिया गया होता तो कश्मीर आतंकवाद का शिकार नहीं बनता।

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम का दुरुपयोग कर देश को जाति और पंथ के नाम पर विभाजित किया गया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की “फूट डालो, राज करो” नीति पर चलते हुए कांग्रेस ने लोकतंत्र को कमजोर किया और समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ उठाया।

सांसद तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एकजुट करने और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ाने के लिए ऐसे जन-जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश एक स्वर में एकजुट होकर आगे बढ़ेगा, तभी सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें