उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सिरोधन बाईपास पर पुलिस की कार्रवाई, डुप्लीकेट रूम हीटरों की खेप बरामद

Hapur News : हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस सिरोधन बाईपास पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ऑटो में बजाज सहित नामचीन कंपनियों के डुप्लीकेट रूम हीटर बाजार में सप्लाई किए जाने के लिए ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और सिरोधन बाईपास पर घेराबंदी कर संदिग्ध आटो को रोक लिया। पुलिस ने आटो चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया और उसमें लदे सामान की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान ऑटो से हैवल्स इंडिया लिमिटेड के 17 डुप्लीकेट रूम हीटर और बजाज इलेक्ट्रॉनिक के 16 डुप्लीकेट रूम हीटर बरामद किए गए। सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क के फील्ड मैनेजर ललित द्वारा जांच किए जाने पर सभी रूम हीटर नकली पाए गए।

पुलिस पूछताछ में आटो चालक ने अपना नाम अनीस पुत्र इद्दू निवासी अहमदपुर कॉलोनी अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ बताया। आरोपी अनीस इन नकली रूम हीटरों को बाजार में सप्लाई करने के उद्देश्य से आटो में भरकर ले जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img