Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Noida vehicle theft gang, inter state vehicle thieves arrested,

Noida Crime: नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 16 जनवरी की रात बॉर्डर चेकिंग के दौरान एनआईबी चौकी, खोड़ा रोड बॉर्डर के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 15 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था और लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग उम्र 25 वर्ष, मूल निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश हाल पता न्यू अशोक नगर दिल्ली और देवदत्त शर्मा उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी अलवर राजस्थान हाल निवासी सेक्टर-55 नोएडा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं जो भीड़भाड़ वाले बाजारों, कंपनियों और सार्वजनिक स्थानों की पार्किंग से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करते थे।

चोरी किए गए वाहनों को आरोपी सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे और बाद में बेहद सस्ते दामों पर अन्य अपराधियों को बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक इन चोरी के वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल स्नैचिंग, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों में किया जाता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अब तक 100 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें