Delhi Traffic Police Road Safety Walkathon: मकर संक्रांति माह में सुरक्षित सड़कों का संदेश, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया भव्य वॉकाथॉन का आयोजन

Delhi Traffic Police Road Safety Walkathon: मकर संक्रांति माह में सुरक्षित सड़कों का संदेश, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया भव्य वॉकाथॉन का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़े जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक मुख्यालय श्री सत्य वीर कटारा के निर्देशन में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क अनुशासन को मजबूत करना, ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाना और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं को जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विशाल वॉकाथॉन का आयोजन कर सुरक्षित सड़क और सुरक्षित जीवन का सशक्त संदेश दिया।
इस वॉकाथॉन में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें स्कूल और कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट्स, ब्रह्माकुमारी के सदस्य, स्वयंसेवक और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे। ज़ोमैटो, जेके टायर्स, सायनेर्जी, फीडिंग इंडिया, सियाम, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इंडिया हेड इंजरी फाउंडेशन जैसे संगठनों की सहभागिता ने इस आयोजन को और प्रभावशाली बनाया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह दर्शाया कि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना तेजी से मजबूत हो रही है।

वॉकाथॉन को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक मुख्यालय श्री सत्य वीर कटारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक रोड सेफ्टी सेल श्री अनिल कुमार, एसीपी ट्रैफिक नई दिल्ली श्री सुनील कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रोड सेफ्टी सेल इंस्पेक्टर मंजू और रोड सेफ्टी सेल की समन्वयक एसआई विनिता कौशिक भी मौजूद रहीं। वॉकाथॉन की शुरुआत ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, बाबा खड़क सिंह मार्ग से हुई, जो कनॉट प्लेस से होते हुए पुनः ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क पर आकर संपन्न हुई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पैदल यात्री सड़क पर सबसे अधिक संवेदनशील वर्ग में आते हैं। वर्ष 2025 में दिल्ली में 2192 सड़क दुर्घटनाओं में करीब 649 लोगों की मौत हुई और 1738 लोग घायल हुए, जिनमें बड़ी संख्या पैदल यात्रियों की रही। इन्हीं चिंताजनक आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए इस वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और यह संदेश देना था कि सड़कें सभी के लिए सुरक्षित होनी चाहिए।

इस अभियान के माध्यम से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिम्मेदार ड्राइविंग, पैदल यात्रियों के अधिकारों के सम्मान और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया। आयोजन के दौरान सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन जैसे नारों के जरिए आम जनता से अपील की गई कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को लेकर एक मजबूत और सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img