Faridabad: फरीदाबाद में थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद को लेकर सम्मान समारोह, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

Faridabad: फरीदाबाद में थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद को लेकर सम्मान समारोह, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेंट्रल पार्क, सेक्टर 12 में आज फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने वाले लोगों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर अभिषेक जोरवाल, डीआईजी एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उनके योगदान को समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को जीवनभर नियमित रक्त की आवश्यकता होती है और ऐसे में रक्तदाता उनके जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बनते हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने अपने संबोधन में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज के एक बेहद संवेदनशील वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए रक्त की आवश्यकता होगी, संस्था पुलिस प्रशासन को सूचित करे। फरीदाबाद पुलिस न केवल सहयोग करेगी, बल्कि ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कराकर स्वयं अग्रिम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने में विश्वास रखता है और इस तरह के सामाजिक अभियानों में सहभागिता पुलिस की जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि थैलेसीमिया बच्चों को हर महीने बड़ी मात्रा में रक्त की जरूरत होती है और ऐसे कार्यक्रम रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों के माध्यम से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन न केवल रक्तदाताओं के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img