Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर क्राइम व थाना सेक्टर 63 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर क्राइम व थाना सेक्टर 63 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना साइबर क्राइम सेक्टर-36 और थाना सेक्टर-63 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन में कुल 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन बीमा ठगी के नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। यह कार्रवाई गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा की गई, जिसमें संगठित तरीके से चल रहे साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खुद को नामी और प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर देशभर के लोगों को फोन कॉल किया करते थे। वे बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण, बोनस मिलने, पॉलिसी सरेंडर वैल्यू और रिफंड के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे। ठग बेहद शातिर तरीके से भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों से अलग-अलग बहानों से मोटी धनराशि वसूल कर लेते थे, जिससे कई लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके थे।

तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-63 स्थित इस फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 1 स्टारटेल मॉडेम, 31 मोबाइल फोन, 721 कॉलिंग डेटा शीट, 2 डायरी, कई सिम कार्ड, कॉल स्क्रिप्ट और बीमा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद सामग्री से यह साफ हो गया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए लोगों से संपर्क कर ठगी की रकम अपने निजी और म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कराते थे। पुलिस ने इस मामले में थाना सेक्टर-63 में अपराध संख्या 08/2026 के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा देश के किन-किन राज्यों में इस ठगी का नेटवर्क फैला हुआ है।

इस कार्रवाई को लेकर डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ नोएडा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को ठगी से बचाने के लिए ऐसे फर्जी कॉल सेंटर्स पर सख्त नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह के साइबर गिरोहों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। नोएडा पुलिस की इस सफलता से साइबर ठगों में हड़कंप मचा है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img