Noida Crime: नोएडा सेक्टर-24 में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और अवैध चाकू बरामद, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा सेक्टर-24 में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और अवैध चाकू बरामद, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 4 जनवरी 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई, जिससे क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-22 के एफ-ब्लॉक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया, जिनकी पहचान दीपक उम्र 26 वर्ष और सतेन्द्र उर्फ सतीश उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।

दीपक मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है जबकि सतेन्द्र बुलंदशहर का निवासी है, हालांकि दोनों फिलहाल गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र में रह रहे थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे मिलकर दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर घरों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को नोएडा सेक्टर-54 के जंगलों में छिपाकर रखा जाता था और जरूरत पड़ने पर उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया जाता था ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनके संबंध में विभिन्न थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि की जा रही है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए पुलिस टीम की सराहना की है और कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img