Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Crime: नोएडा फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, चार शातिर चोर गिरफ्तार

Noida vehicle theft gang,Interstate thieves arrested,Noida crime

Noida Crime: नोएडा फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, चार शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में अपराध पर लगाम कसते हुए फेस-1 थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 बाइक और स्कूटी सहित लाखों रुपये कीमत के चोरी किए गए वाहन और उनके पार्ट्स बरामद किए हैं। यह गिरोह नोएडा, दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय था और लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब उर्फ रुतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि इस गैंग का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा तक फैला हुआ था और आरोपी अलग-अलग इलाकों में रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल जुड़वा भाइयों की जोड़ी इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रही थी, जिसमें एक भाई वाहन चोरी करता था जबकि दूसरा चोरी के वाहनों के पार्ट्स बेचने का काम संभालता था। आरोपी मुख्य रूप से फैक्ट्रियों, सोसाइटियों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स कबाड़ी की दुकानों पर बेच दिए जाते थे ताकि पहचान मिटाई जा सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 पेट्रोल टंकी, 5 साइलेंसर, 5 मुखोटे और कई मडगार्ड भी बरामद किए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शादाब उर्फ रुतबा पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वहीं अरमान और उलमान के खिलाफ भी दिल्ली और नोएडा में कई मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी विजय हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला है और उस पर भी पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं। बरामद किए गए 15 वाहनों में से 9 पर पहले ही चोरी के मुकदमे दर्ज थे। फेस-1 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को लेकर डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने पुलिस टीम की सराहना की है और कहा है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें