Delhi: सर्दी से बचाव की पहल भाजपा ने गीता कॉलोनी में किया कंबल वितरण

Delhi: सर्दी से बचाव की पहल भाजपा ने गीता कॉलोनी में किया कंबल वितरण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली में ठंड के मौसम के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा गीता कॉलोनी के 6 ब्लॉक में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने स्वयं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल गोयल भी कार्यक्रम में शामिल हुए और जरूरतमंद परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। कार्यक्रम के संयोजक विजय गिरोत्रा ने बताया कि सर्दियों के दौरान कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को ठंड से बचाने के लिए यह सेवा कार्य किया जा रहा है और हर वर्ष ठंड के मौसम में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी न झेले।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक सराहनीय कदम बताया। इस मौके पर सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ऐसी सरकारें कार्य कर रही हैं जो आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी कपड़ा और मकान को प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सेवा को संकल्प मानकर कार्य कर रही है और इसी भावना के तहत झुग्गी बस्तियों और गरीब बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

सांसद ने अटल कैंटीन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि दिल्ली में सौ से अधिक अटल कैंटीन संचालित की जा रही हैं जहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को मात्र पांच रुपये में सुबह और शाम भरपेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से देशभर में 81 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को कोविड काल से अब तक मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सांसद हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img