उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जमीन दिलाने के नाम पर 9.55 लाख रुपये हड़पने का मामला

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने आठ लोगों पर 9.55 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। भावरत्न ने बताया कि गांव जखैड़ा में जमीन खरीदने के लिए विभिन्न तिथियों में चेक के माध्यम से आरोपियों को 9.55 लाख रुपये दिए थे।

आरोप है कि रमेश चंद, इंदरजीत, धर्मपाल, जयपाल, सुखपाल, ऋषिपाल, विनोद कुमार और नितिन पाल ने सौदे को वैध बताते हुए धनराशि ली, लेकिन बाद में यह सौदा सरकारी अधिग्रहण की वजह से रद हो गया। भावरत्न ने बताया कि सौदे के निरस्त होने के बाद रकम वापसी मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।

बार-बार संपर्क करने के बावजूद न तो धनराशि लौटाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। इस मामले को लेकर पूर्व में डीएम, एसपी एंटी फ्रॉड टीम को भी अवगत कराया गया था। संबंधित विभागों द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी के तथ्य सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, गंभीरता से विवेचना कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img