उत्तर प्रदेश : सिगरेट न देने पर व्यापारी से मारपीट, मोबाइल तोड़े

Ghaziabad News : गाजियाबाद में खोड़ा थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित किराना दुकान के मालिक अजय गर्ग ने करीब सात-आठ लोगों पर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। विवाद एक जनवरी की सुबह सिगरेट खरीदने को लेकर हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात प्रिंस, कबीर, ऋषभ नाम के तीन युवकों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की।

दर्ज मामले में अजय गर्ग ने बताया कि नए साल के मौके पर वह दुकान के बाहर भंडारे का आयोजन की योजना बना रहे थे। इसके लिए सुबह वह दुकान पहुंचे और आयोजन की तैयारी शुरू कर दी। बताया कि इस दौरान प्रिंस वहां पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। जब उन्होंने सिगरेट देने से मना किया तब आरोपी दुकान में घुसा और बवाल शुरू कर दिया।

उसके साथ आए कबीर व ऋषभ समेत अन्य अज्ञात लड़कों ने हाथापाई शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए जब उनके 80 वर्षीय पिता उठे तब आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने तीन मोबाइल और दुकान के सामान में भी तोड़फोड़ कर दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग खड़े हुए।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है। टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img