Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से ट्रक परिचालक की मौत

Hapur News : हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बास्का गांव में सोमवार शाम को निर्माण सामग्री उतारते समय एक बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से ट्रक परिचालक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान हरियाणा के पलवल जिले निवासी शहजोर खान के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से रोड़ी ढोने वाले ट्रक पर परिचालक के तौर पर कार्यरत थे। सोमवार दोपहर वह रोड़ी से भरा ट्रक लेकर नारायणपुर बास्का गांव में सामग्री पहुंचाने आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोड़ी उतारने के लिए चालक रिजवान ने जैसे ही ट्रक का पिछला हिस्सा लिफ्ट से ऊपर उठाया, ट्रक का अगला भाग ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। इससे पूरे ट्रक में करंट फैल गया। उस समय शहजोर खान ट्रक के पीछे खड़े हो उसे संभाल रहे थे और अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।

चालक रिजवान समय रहते ट्रक से कूदकर दूर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें