Noida Pollution: बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए आरडब्ल्यूए ने संभाली कमान, सेक्टरों और सोसाइटियों में हो रहा पानी का छिड़काव

Noida Pollution: बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए आरडब्ल्यूए ने संभाली कमान, सेक्टरों और सोसाइटियों में हो रहा पानी का छिड़काव

नोएडा। शहर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने मोर्चा संभाल लिया है। नोएडा के कई सेक्टरों और सोसाइटियों में आरडब्ल्यूए द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि धूल उड़ने से रोकी जा सके और प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहे। सुबह सफाई अभियान शुरू करने से पहले सड़कों, पार्कों और सामुदायिक स्थलों पर पानी डाला जा रहा है, जिससे झाड़ू लगाने के दौरान धूल-मिट्टी हवा में न उड़े। इस पहल से न केवल वातावरण स्वच्छ हो रहा है, बल्कि लोगों में भी प्रदूषण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। शहर की 15 से अधिक आरडब्ल्यूए ने इस तरह की मुहिम शुरू कर दी है और अन्य सेक्टरों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर के सामुदायिक स्थलों और सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव कराया गया, जिससे सफाई के दौरान धूल उड़ने की समस्या काफी हद तक कम हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रयास को देखकर आसपास के लोग भी आगे आए और सहयोग करने लगे। सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने भी अपने सेक्टर में पानी का छिड़काव कराया और साथ ही सफाई अभियान चलाया गया, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। इसके अलावा सेक्टर में पौधारोपण भी किया गया, जिससे हरियाली बढ़े और प्रदूषण को कम करने में मदद मिले।

सेक्टर-100 स्थित सेंचूरी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सेक्टर में नियमित रूप से पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, क्योंकि पेड़-पत्तियों पर जमी धूल हवा चलने पर उड़कर प्रदूषण बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के टावरों की छतों से भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि आसपास के क्षेत्र में धूल कम रहे। इसी तरह शहर के करीब 15 से 20 सेक्टरों और सोसाइटियों में आरडब्ल्यूए सक्रिय रूप से प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रही हैं।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि केवल प्रशासनिक प्रयास ही काफी नहीं हैं, इसके लिए लोगों की भागीदारी और जागरूकता भी बेहद जरूरी है। सेक्टर-105 बी पॉकेट एचआईजी सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर सिंह बंसल ने कहा कि अगर लोग खुद जागरूक हों और छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आरडब्ल्यूए सदस्य लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं और मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। फोनरवा के महासचिव केके जैन ने भी लोगों से अपील की कि बढ़ते प्रदूषण को हल्के में न लें, क्योंकि भविष्य में यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में योगदान दे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img