OTS Yojana Noida: ओटीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 400 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

OTS Yojana Noida: ओटीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 400 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

नोएडा में विद्युत निगम द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं और बिजली चोरी में संलिप्त लोगों के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में 400 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। इसके साथ ही बिजली चोरी के मामलों में शामिल 10 उपभोक्ताओं ने भी ओटीएस के तहत अपना मामला निपटाया।

विद्युत निगम ने जिले में कुल 24 स्थानों पर ओटीएस शिविर आयोजित किए। इनमें दादरी, जेवर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में समान रूप से छह-छह शिविर लगाए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और बकाया बिजली बिलों का भुगतान कर राहत पाई। अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) रितेश आंदन के अनुसार, इन 400 बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब 80 लाख रुपये का राजस्व निगम को प्राप्त हुआ है। वहीं बिजली चोरी से जुड़े 10 मामलों में लगभग छह लाख रुपये की वसूली की गई।

उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना शुरू होने के बाद से अब तक जिले में लगभग 4600 बकायेदार उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं, जिनसे करीब आठ करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसके अलावा बिजली चोरी के 170 मामलों में भी उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जिससे निगम को लगभग एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को कानूनी राहत दे रही है, बल्कि विद्युत निगम के राजस्व को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार ओटीएस योजना का पहला चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में भी यह योजना फरवरी तक लागू रहेगी, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें। निगम का उद्देश्य है कि बकाया बिलों और बिजली चोरी के मामलों का समाधान आपसी सहमति से हो और उपभोक्ताओं को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाया जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img