Delhi Hari Nagar Accident: बलेनो कार बस में भिड़ी, गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Delhi Hari Nagar Accident: बलेनो कार बस में भिड़ी, गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली के हरि नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। वीरेंद्र नगर स्थित दिल्ली हाट के पास तेज़ रफ्तार में आ रही एक बलेनो कार तमिलनाडु पुलिस की बस से पीछे से ज़ोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बस में बुरी तरह धँस गया और कुछ ही सेकंड में कार में आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि टक्कर के प्रभाव से गैस पाइप फट गया, जिससे आग और भयानक रूप ले लिया और लपटें तेज़ी से बस तक फैल गईं।

यह हादसा सुबह करीब 11:38 बजे हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कार और बस में सवार यात्री तुरंत वाहन से बाहर निकल आए, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने यात्रियों की जान बचाने में मदद की और तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि कार और तमिलनाडु पुलिस की बस दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि पास का बस स्टैंड और आसपास की संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार तेज़ रफ्तार बलेनो कार ने पीछे से बस को टक्कर मारी, जिसके बाद अचानक आग लग गई। पुलिस हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चालक ने नियंत्रण लापरवाही, तेज गति या तकनीकी खराबी के कारण खोया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर के तुरंत बाद एक तेज धमाका सुनाई दिया, जिसे सुनकर लोग दहशत में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कई लोगों का कहना था कि यदि आग पास स्थित पेट्रोल पंप और घनी आबादी वाले क्षेत्र तक फैल जाती, तो एक बहुत बड़ा विस्फोटक हादसा हो सकता था।

फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त बस स्टैंड का पुनर्निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा और सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img