Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़पे 23.82 लाख रुपये, अब पुलिस करेगी जांच

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लखपत सिंह की मढैय्या निवासी एक व्यक्ति से हापुड़ नगर के मोहल्ला करीमपुरा निवासी एक व्यक्ति ने दस लाख रुपये हड़प लिए। इसके अलावा आरोपी ने पीड़ित के पांच परिचितों से 13.82 लाख रुपये प्लाट दिलवाने के नाम पर हड़प लिए।

पीड़ित नफीस मंसूरी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगर के मोहल्ला करीमपुरा निवासी जावेद ने पिलखुवा के शमशाद रोड निवासी शादाब के खेत में प्लाटिंग की थी। प्लॉट खरीदने के लिए नफीस मंसूरी ने अपने परिचित सफी की मस्जिद निवासी आसिफ, दिल्ली के शहीदनगर निवासी सरफराज, नया बांस निवासी सलीम, दिल्ली के जवाहर पार्क निवासी रूबी और गांव ह्दयनगर निवासी भूरा से 13.82 लाख रुपये दिलवाए थे।

जिसमें से आसिफ के 3,10,000 रुपये, सरफराज के 2,65,000 रुपये, सलीम के 4,00,000 रुपये, रूबी के 2,70,000 रुपये, और भूरा के 1,37,500 रुपये कुल 13,82,500 रुपये पीड़ित ने आरोपी जावेद को दिलवाए थे। साथ ही नौ लाख रुपये उसने स्वयं प्लाट के बावत दिए थे। लेकिन आरोपी जावेद ने ना तो कोई प्लाट का बैनामा किया और ना ही पैसा वापस किया।

काफी तगादा करने पर आरोपी जावेद ने सलीम को कुछ समय पहले चार लाख रुपये का चैक दिया और शेष रुपयों को भी 27 जून 2024 को एक तहरीर लिखकर दी। जिसमें तीन महीने में बैनामा पांचों लोगों के नाम करने और उसके नौ लाख रुपये आठ महीने में लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से एक लाख रुपये और ले लिए थे। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी आरोपी ने उसके पैसों को वापस नहीं किया और ना ही बैनामे किए हैं।

अब जब आरोपी से रुपये वापस मांगे जा रहे हैं तो आरोपी मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी द्वारा रुपये हड़प लेने के कारण वह अपने पिता का उपचार भी नहीं करा पा रहा है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें