New Delhi : हॉल्टन और K&K हेल्थ केयर ने “स्काई सी ऑयल” के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की

New Delhi : प्राकृतिक उत्पादों में नवाचार और गुणवत्ता के लिए विख्यात हॉल्टन ने K&K हेल्थ केयर के साथ मिलकर ‘स्काई सी ऑयल’ के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की है। ‘स्काई सी ऑयल’ एक प्रीमियम ऑयल ब्लेंड है, जो आकाश की शुद्धता और समुद्र की गहराई से प्रेरित है। यह लॉन्च प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस के नए युग की शुरुआत का संकेत है।

हॉल्टन के प्रबंध निदेशक यशोदा नंद गुप्ता ने इस मौके कहा कि स्काई सी ऑयल हमारी उस दृष्टि का प्रतीक है, जिसमें विज्ञान के माध्यम से शुद्धता को पूर्णता प्रदान की गई है। इसकी हर बूंद प्रकृति के संतुलन को समेटे हुए है – परिष्कृत, प्रामाणिक और ऊर्जा से भरपूर।

इस साझेदारी के तहत K&K हेल्थ केयर को स्काई सी ऑयल की बिक्री और वितरण के लिए एक्सक्लूसिव अधिकृत सेल्स पार्टनर नियुक्त किया गया है। होल्टन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि K&K हेल्थ केयर की अनुमति के बिना इस तेल को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में बेचा न जाए। ताकि हर ग्राहक तक पारदर्शी एवं विश्वसनीय वितरण सुनिश्चित हो सके।

K&K हेल्थ केयर के संस्थापक एवं निदेशक डॉ दिनेश कपूर ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि हॉल्टन के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य गुणवत्ता, शुद्धता और भरोसे एक साथ स्काई सी ऑयल को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

स्काई सी ऑयल के बारे में ‘स्काई सी ऑयल’ को कोल्ड-प्रेस एक्सट्रैक्शन तकनीक इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है, जिससे तेल के प्राकृतिक पोषक तत्व, सुगंध और शुद्धता पूरी तरह सुरक्षित रहती है। आधुनिक वेलनेस आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया यह तेल न केवल ऊर्जा प्रदान करता है। बल्कि त्वचा स्वास्थ्य और समग्र कल्याण में भी मददगार है।

ब्रांड का मार्गदर्शक सिद्धांत है – प्रकृति की शक्ति, विज्ञान की पूर्णता। यह प्रकृति की शुद्धता को इंसानी नवाचार के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सॉफ्ट लॉन्च उपलब्धता सॉफ्ट लॉन्च चरणों के दौरान, स्काई सी ऑयल केवल K&K हेल्थ केयर के अधिकृत सेल्स नेटवर्क और चुनिंदा वेलनेस स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

हॉल्टन के बारे में हॉल्टन एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जिसे उच्च-गुणवत्ता वाले प्राकृतिक और वेलनेस उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी का पूरा ध्यान संवहनीयता, नवाचार और शुद्धता पर है, जो इसे प्राकृतिक स्वास्थ्य उत्पादों के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बनाता है।

K&K हेल्थ केयर के बारे में K&K हेल्थ केयर हेल्थ एवं वेलनेस डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम है, जिसकी खुदरा और संस्थागत बाजारों में मजबूत पहुंच है। स्काई सी ऑयल के एक्सक्लूसिव सेल्स पार्टनर के रूप में, K&K हेल्थ केयर उत्पाद की गुणवत्ता, ग्राहक विश्वास और उत्कृष्ट सेवा सुनिश्चित करता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img