Noida: जेवर में दिल दहला देने वाली घटना, मकान की छत पर मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Noida: जेवर में दिल दहला देने वाली घटना, मकान की छत पर मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

नोएडा। जेवर कस्बे के साबौता गांव में मंगलवार तड़के मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवजात शिशु को मकान की छत पर छोड़ दिया गया। सुबह करीब पांच बजे मकान में रहने वाले लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। पहले उन्हें लगा कि कोई बच्चा आसपास खेलते-खेलते रो रहा होगा, लेकिन लगातार रोने की आवाज ने उन्हें चौंका दिया। जब वे छत पर पहुंचे तो वहां एक नवजात शिशु कपड़ों में लिपटा पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने तुरंत बच्चे को नीचे लाकर सुरक्षित स्थान पर रखा और आसपास उसकी मां या किसी अन्य व्यक्ति को तलाशने की कोशिश की, लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्चा बहुत छोटा और कमजोर होने के कारण उसे एनआईसीयू में शिफ्ट कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

मामले की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गांव में कई मकानों की छतें आपस में जुड़ी हुई हैं, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि बच्चे को किस मकान की छत से लाकर वहां छोड़ा गया। पुलिस सभी आस-पास के घरों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्चे को छत पर छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

इधर, बच्चे के मिलने की खबर फैलते ही कई लोग कोतवाली पहुंचकर उसे गोद लेने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया कानूनन बाल संरक्षण विभाग के माध्यम से ही संभव होगी और इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

यह घटना समाज के सामने कई सवाल खड़े करती है—क्या मजबूरी थी कि किसी मां ने अपने नवजात को बेसहारा छोड़ दिया? फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img