Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Murder Case: नोएडा फेज-2 में हत्या का खुलासा, प्रेमिका की बेटी से बात करने पर युवक की गला घोंटकर हत्या, 12 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

Noida Murder Case: नोएडा फेज-2 में हत्या का खुलासा, प्रेमिका की बेटी से बात करने पर युवक की गला घोंटकर हत्या, 12 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेज-2 क्षेत्र में ओमकार नामक युवक की गला घोंटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों—अल्ताफ और फैजान—को एनएसईजेड के पास ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मूल रूप से हापुड़ जिले के रहने वाले हैं और वेल्डिंग तथा स्टील गेट बनाने का काम करते हैं। फैजान पिछले कुछ दिनों से अल्ताफ के साथ हेल्पर के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस जांच के अनुसार, अल्ताफ अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी से ओमकार की नजदीकियों से नाराज था। वह कई बार ओमकार को चेतावनी दे चुका था कि वह लड़की से बात न करे। लेकिन ओमकार लगातार उसके घर के आसपास मंडराता रहता था और लड़की से बातचीत करता था। 23 नवंबर को अल्ताफ की प्रेमिका अपनी बहन की शादी में गांव गई हुई थी। उसी शाम ओमकार फिर घर के आसपास गली में नजर आया, जिसे देखकर अल्ताफ भड़क उठा।

अल्ताफ ने ओमकार को प्यार से ऊपर कमरे में बुलाया, बातों-बातों में उसे समझाने की कोशिश की। ओमकार ने सिगरेट मांगी तो अल्ताफ ने उसे दुकान से सिगरेट लाने भेज दिया। थोड़ी देर बाद जब ओमकार सिगरेट लेकर लौटा, तो कमरे में अल्ताफ, फैजान और ओमकार बैठकर बातें करने लगे। बातचीत के दौरान अल्ताफ ने फिर ओमकार से प्रेमिका की बेटी से दूर रहने को कहा, लेकिन ओमकार ने इंकार करते हुए कहा कि वह उससे प्यार करता है और बात करना नहीं छोड़ेगा।

यही बात अल्ताफ के गुस्से को काबू से बाहर कर गई। उसने फैजान की मदद से ओमकार का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने कमरे को बाहर से बंद किया और अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। मोटरसाइकिल को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपा दिया गया और मृतक का मोबाइल भी वहीं फेंक दिया गया।

25 नवंबर को फैजान मोटरसाइकिल लेने पहुंचा, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और हत्या में प्रयोग की गई हर गतिविधि की जांच गहराई से कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें