Operation Cyber Hawk: दिल्ली में ऑपरेशन साइबर हॉक की बड़ी सफलता, 45 साइबर ठग गिरफ्तार, लाखों की रिकवरी

Operation Cyber Hawk: दिल्ली में ऑपरेशन साइबर हॉक की बड़ी सफलता, 45 साइबर ठग गिरफ्तार, लाखों की रिकवरी

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर मधुप तिवारी की सीधी निगरानी में “ऑपरेशन साइबर हॉक” चलाया गया, जिसमें वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी दाराडे शरद भास्कर के नेतृत्व में साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े इंटर-स्टेट नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग थानों की संयुक्त कार्रवाई में 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 18 लोगों को बाउंड डाउन किया गया। पुलिस ने अब तक 33 केस दर्ज किए हैं, जिनका रिश्ता 498 NCRP शिकायतों से जुड़ रहा है।

पूरे जिले में चलाए गए इस व्यापक अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में ₹59.58 लाख से अधिक कैश, 126 ATM कार्ड, 49 मोबाइल फोन, 9 लैपटॉप, 24 सिम कार्ड, 19 चेक बुक और दो स्कूटी जब्त की गई हैं। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर साइबर ठगी और वित्तीय अपराध को अंजाम दे रहा था।

तिलक नगर थाना क्षेत्र में ATM से अवैध निकासी करने वाले ATM फ्रॉड गैंग को रंगे हाथ पकड़ा गया। तीन आरोपियों से ₹43 लाख से अधिक कैश, फर्जी ATM कार्ड और एक स्कूटी बरामद हुई। साइबर थाना वेस्ट की टीम ने पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो टेलीग्राम के जरिए लोगों को फर्जी जॉब ऑफर भेजकर उनके बैंक अकाउंट का दुरुपयोग करते थे। यह नेटवर्क ठगी के पैसे को USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजता था। पुलिस ने 16 बैंक अकाउंट्स जब्त किए, जो 458 साइबर शिकायतों से जुड़े हैं।

विकासपुरी से ATM निकासी फ्रॉड में शामिल कनाक राज को ATM से निकासी करते हुए पकड़ा गया। इंदरपुरी क्षेत्र में स्थानीय ATM पर लगातार संदिग्ध निकासी को मॉनिटर कर तीन आरोपियों को बाउंड डाउन किया गया। पंजाबी बाग में फर्जी डिजिटल मार्केटिंग और एक्सपोर्ट लाइसेंस रैकेट का खुलासा हुआ। दो गिरफ्तार और तीन बाउंड डाउन किए गए। तिलक विहार (PS तिलक नगर) से TTE बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ। दो आरोपी गिरफ्तार हुए और उनके पास से 31 ATM कार्ड बरामद हुए।

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन साइबर हॉक साइबर अपराधियों पर एक बड़ा प्रहार है जिसने लाखों रुपये की संभावित ठगी को होने से पहले रोक दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img