उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नामकरण संस्कार में तमंचे से चली गोली, एक घायल

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा के गांव पबला में नामकरण संस्कार के दौरान तमंचा लोड करते समय चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक बुलंदशहर निवासी केशव है, जिसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

नामकरण संस्कार में संगीत बज रहा था, रिश्तेदार नाच-गा रहे थे और मोबाइल पर वीडियो बन रही थी। इसी बीच अजय तोमर भीड़ में तमंचा लहराते हुए आया और स्टाइल मारते हुए हथियार लोड करने लगा। अचानक गोली चल गई और पास में खड़े केशव के पेट में लग गई।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पिलखुवा सर्किल की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि इस मामले में आरोपी अजय तोमर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img