उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धोखाधड़ी का मामला, आरोपियों की संपत्ति कुर्क

Hapur News : हापुड़ में दवा और सिरींज फेक्टरी में साझेदारी का झांसा देकर युवक से 25 लाख से अधिक रुपये हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपियों की संपत्ति की बहादुरगढ़ पुलिस ने कुर्की की है।

मामले की जानकारी

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी अभिलाष तोमर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिनके अनुसार गांव सालारपुर निवासी विनीत चौहान और उसके भाई सुमित चौहान ने अपने साथ आशा, मनवीर निवासी बहादुरगढ़ और अंकुश निवासी फौदापुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा के साथ मिलकर उन्हें डहरा कुटी पर दवा और सिरींज फेक्टरी में साझीदार बनाने का झांसा दिया। आरोपियों ने इस प्रोजेक्ट को करीब दो करोड़ रुपये का बताया। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने उन्हें 25 लाख रुपये से अधिक की रकम दे दी। जिसके बाद आरोपियों ने फेक्टरी शुरू नहीं की। वहीं, पैस मांगने पर धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की गई। वहीं, अब उच्चाधिकारियों व न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को विनीत और सुमित की गांव सालारपुर में स्थित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों और उनके साथियों की अन्य स्थानों की संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img