Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी मुकेश उर्फ लाखन का 97 लाख का गेस्ट हाउस कुर्क

Mathura News : मथुरा में अपराधियों पर नकेल कसते हुए थाना वृंदावन पुलिस ने आज एक शातिर अपराधी मुकेश उर्फ लाखन की लगभग 97 लाख 43 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर दिया है।

गैंगस्टर मुकेश उर्फ लाखन पुत्र बच्चू, निवासी गौरा नगर कॉलोनी, थाना वृंदावन, पर एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ हेतु अपराध करने और अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उसने अवैध रूप से अर्जित धन से पानीघाट चौराहा, परिक्रमा मार्ग पर अपनी माँ श्रीमती शिवदेवी के नाम पर 167.22 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तीन मंजिला वैष्णवी गेस्ट हाउस का निर्माण कराया था।

जिला मजिस्ट्रेट, मथुरा ने दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को इस संपत्ति के जब्तीकरण का आदेश पारित किया था। इसी आदेश के अनुपालन में, आज क्षेत्राधिकारी सदर और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

मौके पर मुनादी और कुर्की पुलिस टीम ने पानीघाट चौराहा परिक्रमा मार्ग स्थित इस अचल संपत्ति/गेस्ट हाउस पर कुर्की का बोर्ड लगाते हुए आदेशानुसार संपत्ति को कुर्क किया। साथ ही, सार्वजनिक रूप से मुनादी भी कराई गई ताकि आम जनता को इस कार्रवाई की जानकारी मिल सके।

अभियुक्त मुकेश उर्फ लाखन का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, डकैती की तैयारी, बलवा और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 10 गंभीर मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में जॉइंट मजिस्ट्रेट सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय सहित कई अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से संगठित अपराधों के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों में भय व्याप्त है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें