मैनेजर को कुचलने वाले के खिलाफ केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस ने साकीपुर गोल चक्कर के समीप सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े कंपनी के स्टोर मैनेजर को कार से कुचलने वाले आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सेक्टर बीटा-2 में उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी गोकुल शर्मा परिवार के साथ रहते थे। वह कंपनी में स्टोर मैनेजर थे। वह सोमवार देर रात साकीपुर के समीप सर्विस रोड पर खड़े थे। दोस्त भी उनके साथ थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो कार ने उनको कुचल दिया। हादसे में गोकुल शर्मा की मौत हो गई। दोस्तों का आरोप है कि आरोपी चालक ने जानबूझकर कार चढ़ाई थी। इस मामले में गोकुल शर्मा की पत्नी भावना शर्मा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कार और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img