नई दिल्ली: दो तीव्र गश्ती पोतों संग दो एसीवी की परंपरागत निर्माण प्रक्रिया शुरू 

नई दिल्ली, 30 अक्तूबर : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए निर्मित होने वाले 14 फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) में से, दूसरे एफपीवी के कील बिछाने और पांचवें एफपीवी के प्लेट कटिंग का कार्य वीरवार को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई में संपन्न हुआ।

वहीं आईसीजी के लिए दो स्वदेशी एयर कुशन वाहनों (एसीवी) के निर्माण के लिए गार्डर बिछाने का समारोह चौगुले के रसैम यार्ड, गोवा में आयोजित किया गया। 60% स्वदेशी सामग्री वाले 14 एफपीवी के डिजाइन और निर्माण का अनुबंध 24 जनवरी, 2024 को हस्ताक्षरित किया गया था। प्रत्येक एफपीवी मेसर्स त्रिवेणी, मैसूर द्वारा स्वदेश निर्मित गियरबॉक्स और मेसर्स एमजेपी इंडिया द्वारा वाटर जेट से सुसज्जित है।

जबकि 24 अक्तूबर, 2024 को हस्ताक्षरित छह एसीवी के अनुबंध, सिद्ध ग्रिफ़ॉन होवरवर्क (यूके) डिज़ाइन पर आधारित हैं, जिनमें 50% से अधिक स्वदेशी सामग्री है। उच्च गति की गश्त, टोही, अवरोधन, अवरोधन और सभी मौसमों में खोज एवं बचाव कार्यों में सक्षम, ये एसीवी उथले पानी, दलदल और खुले समुद्र में त्वरित प्रतिक्रिया और निर्बाध गतिशीलता सुनिश्चित करते हैं। एक बार चालू होने के बाद, ये भारत के तटीय सुरक्षा बुनियादी ढांचे में एक तकनीकी छलांग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img