Child Hostage Mumbai: मुंबई के RA स्टूडियो से बच्चों की सकुशल रिहाई, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार
मुंबई के पवई इलाके में स्थित मशहूर RA स्टूडियो में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां चल रही एक्टिंग क्लास में 15 से 20 मासूम बच्चों को एक शख्स ने बंधक बना लिया। यह घटना सामने आई, जब आरोपी ने स्टूडियो की पहली मंजिल पर बच्चों को कमरे में बंद कर धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह खुद को और बच्चों को नुकसान पहुंचा देगा। जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में प्रवेश किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान पुलिस ने आरोपी रोहित आर्या को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से एक एयर गन और कुछ केमिकल भी बरामद हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है और उससे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस के मुताबिक, सभी बच्चे वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए स्टूडियो में आए थे। बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अत्यधिक सतर्कता बरती और किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न हो। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई के चलते एक बड़ी त्रासदी टल गई।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


